लेग स्पिनर यासिर शाह (64/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 253 रन पर सात विकेट झटक लिए हैं। पाक टीम पहली पारी में 339 रन बनाकर आउट हो गई।
पिछले 20 वर्षों में लॉर्ड्स में एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट झटकने वाले यासिर पहले लेग स्पिनर हैं। इससे पहले, यासिर के हमवतन मुश्ताक अहमद ने 1996 में एक पारी में 57 रन खर्च कर पांच विकेट झटके थे।
दिलचस्प है कि यासिर 3 महीने के बैन के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। साथ ही एशिया के बाहर यासिर का यह पहला टेस्ट मैच भी है। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड का मध्यक्रम तोड़कर रख दिया।
दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स (31) और नाइटवॉचमैन स्टुअर्ट ब्रॉड (11) नाबाद लौटे। इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में 339 रन बनाए थे। पाक की पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से मेजबान टीम अब भी 86 रन पीछे है।