फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: मुंबई के इस बल्लेबाज ने 54वीं गेंद पर खोला खाता तो बजी तालियां, फिर लगातार दूसरी पारी में जड़ दिया शतक

Fri, 17 Jun 2022 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाया है। इस मैच में दूसरी पारी में उन्होंने 54वीं गेंद पर खाता खोला था, लेकिन शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 
 
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी 2022 अपने अंतिम पड़ाव में है, मुंबई की टीम उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की टीम बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेल रही हैं। इन दोनों मुकाबलों में बेहतर खेल दिखाने वाली टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी। मुंबई और उत्तर प्रदेश के मैच में यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया है। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। पहली पारी में ठीक 100 रन बनाने वाले जायसवाल जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तो शुरुआत में उनका रवैया बहुत ही रक्षात्मक था। अपना पहला रन बनाने में उन्हें 54 गेंद लग लगी। जब उनके बल्ले से पहला रन निकला तो उन्होंने हवा में बल्ला ऊपर उठा दिया और साथी खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनके पहले रन का स्वागत किया। 
विज्ञापन


इसके बाद जायसवाल ने अलग अंदाज में बल्लेबाजी की सेमीफाइनल मैच में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। उनके शतक की बदौलत मुंबई की टीम बहुत मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। अब मुंबई का फाइनल खेलना लगभग तय है।

बड़े मैच के खिलाड़ी हैं जायसवाल
यशस्वी जायसवाल बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में यह दिखाया है कि अहम मैचों में उनका बल्ला जरूर चलता है। अंडर-19 विश्व कप में कमाल करने के बाद जायवाल आईपीएल में भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं और अब रणजी में भी कमाल किया है। इस सीजन वो दो मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन




जायसवाल ने अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में अर्धशतक लगाया था। इसके बाद सेमीफाइनल मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी और फाइनल मैच में भी अर्धशतक लगाया था। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में जायसवाल ने क्वार्टर फाइनल मैच में शतक लगाया था। इसके बाद सेमीफाइनल मैच की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली। इस प्रदर्शन के बाद जायसवाल को भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन

मुंबई का फाइनल खेलना लगभग तय
दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कप्तान पृथ्वी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद जायसवाल ने सरफराज के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी की। उन्होंने 100 रन बनाए। उनके बाद हार्दिक तमोरे के शतक की बदौलन मुंबई ने पहली पारी में 393 रन बनाए। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 180 रन बना पाई और पहली पारी में 213 रन से पिछड़ गई। इसके बाद मुंबई ने दूसरी पारी में भी 300 रन बना लिए हैं और उसके पास 500 से ज्यादा रन की बढ़त हो चुकी है। यह मैच का आखिरी दिन है और मैच ड्रॉ होने पर पहली पारी की बढ़त के आधार पर मुंबई का फाइनल खेलना तय है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें