आमतौर पर अब तक टेनिस, एथलिस्ट और फुटबॉलर ही क्रिकेट में हाथ आजमाते हुए नजर आया करते हैं। आपने अब तक टेनिस स्टार रोजर फेडरर और उसेन बोल्ट को क्रिकेट का बल्ला थामे देखा होगा, लेकिन अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवान भी क्रिकेट में हाथ आजमा रहे हैं।
दरअसल डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन जॉन सीना ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन के साथ सिडनी में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। वॉटसन ने अपने ट्विटर हेंडल पर जॉन सीना की अपने साथ एक फोटो पोस्ट की जिसमें सीना के हाथ में बल्ला दिखाई दे रहा है।
वॉटसन अपने इस पोस्ट में लिखा है इस चैंपियन के लिए इस चैंपियन के लिए सबसे बेस्ट बैट।
Awesome day with @JohnCena. Only the best bats for this champion! @sg_cricket @ThunderBBL pic.twitter.com/dyI0uuJtVF
— Shane Watson (@ShaneRWatson33) November 29, 2017
जॉन सीना (40) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फर्डिनेंड का प्रमोशन कर रहे हैं और इसी सीलसिले में वो इन दिनों ऑस्ट्रेलिया आए हुए हैं।