कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर पद की गरिमा कम का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का आरोप है कि हैदराबाद में आयोजित जीई समिट में इवांका ट्रंप की मेजबानी के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का जाना सही नहीं था।
यह भी पढ़ें: डायना के बाद इवांका का हुआ ऐसा 'भव्य' स्वागत, मिली राष्ट्रपति-पीएम वाली यह 'खास' सुविधा
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि, 'इवांका ट्रंप के कार्यक्रम में उपस्थित होकर पीएम ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम किया है, तेलंगाना के मुख्यमंत्री वहां मौजूद ही थे।' शर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री को बाहरी लोगों और संदिग्ध विदेशी रेटिंग एजेंसियों से प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों है? उन्हें गुजरात के लोगों से प्रमाण पत्र मांगना चाहिए।'
Prime Minister has belittled the position of PM by attending an event of #IvankaTrump, Telangana CM was already there.
Why does PM need a certificate from outsiders and dubious foreign rating agencies? He should ask people of Gujarat for the certificate: Anand Sharma,Congress pic.twitter.com/LLPuSRmesO
— ANI (@ANI) November 29, 2017
यह भी पढ़ें: इवांका ट्रंप को पीएम मोदी ने दिया यह उपहार
हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन जीईएस में इवांका अमेरिकी अधिकारियों और उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं. इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं और उनकी सलाहकार हैं। जीईएस में 127 देशों के 1200 से ज्यादा उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें भारत से करीब 400 और अमेरिका से करीब 350 प्रतिनिधि और अन्य दूसरे देश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन की थीम 'वुमेन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल' यानि 'पहले महिला, सबकी संपन्नता' है।