फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने स्मिथ, 50+ स्कोर का यह रिकॉर्ड भी तोड़ा

Wed, 11 Jun 2025 07:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 76 गेंदों में अपने करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया और 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए ब्यू वेबस्टर के साथ 79 रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। 11 जून से शुरू हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दमदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह इंग्लैंड में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में सर्वाधिक रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 76 गेंदों में अपने करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया और 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए ब्यू वेबस्टर के साथ 79 रनों की साझेदारी निभाई। स्मिथ को एडेन मार्करम ने अपना शिकार बनाया। 36 वर्षीय लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 578 रन दर्ज हो गए। इस मामले में उन्होंने इस मामले में वॉरन बार्डस्ले को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 575 रन बनाए थे।

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज

बल्लेबाज रन
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 578
वॉरेन बार्डस्ले (ऑस्ट्रेलिया) 575
सर गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 571
सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 551
शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) 512
दिलीप वेंगसरकर (भारत) 508
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 503

स्मिथ ने तोड़ा बॉर्डर का रिकॉर्ड
इस मुकाबले में स्मिथ ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 17 बार इंग्लैंड की धरती पर 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 18वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए।
विज्ञापन

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 50+ रन की पारी खेलने वाले मेहमान बल्लेबाज

बल्लेबाज 50+ स्कोर
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 18
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 17
सर विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) 17
सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 14
सर गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें