फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में टॉस हारते ही मैच हार जाते हैं विराट, जानें अब तक का रिकॉर्ड

Sat, 19 Jun 2021 04:16 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की है। कीवी टीम के विरुद्ध टॉस हारने के बाद आज तक विराट कोहली टेस्ट मैच नहीं जीते हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।खिताबी मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन खराब मौसम और बारिश के चलते टॉस तक नहीं हुआ था। समय की भरपाई करने के लिए मैच निर्धारित समय से पहले शुरू हुआ। कप्तान के तौर पर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना छठा मैच खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


विराट कोहली एक कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारकर भारत के लिए कभी भग्यशाली नहीं रहे। टेस्ट में कीवी टीम के खिलाफ उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड यह कहता है कि उन्होंने जब कभी  टॉस हारा तो भारतीय टीम मुकाबला भी हार गई। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में विराट कोहली तीसरी बार टॉस हारे हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान वह दो बार टॉस हारे थे। उन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया की हार हुई थी। वहीं टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विराट एक बार फिर टॉस हार गए। क्रिकेट फैन्स इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं भारत के हाथ से मैच भी न फिसल जाए। 

वैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर विराट कोहली का ओवर ऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो वह बेहतर है। विराट ने अपनी कप्तानी में कीवी टीम के विरुद्ध जिन तीन टेस्ट मैचों टॉस जीता उनमें टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराने में सफल रही। अब तक विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान के रूप में 5 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनमें 3 जीते और 2 मैच हारे हैं। तो इस तरह कहा जा सकता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में विराट के टॉस जीतने पर भारत की जीत होती है वहीं हारने पर हार। अब देखना होगा कि विराट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इस रिकॉर्ड को बदल पाते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें