फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर धनखड़ हत्याकांड: सुशील कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, दिल्ली कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Tue, 05 Oct 2021 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलवान सागर हत्या मामले में 23 मई को सुशील को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले के मुख्य आरोपी सुशील कुमार ने रोहिणी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इस मामले पर आज सुनवाई हुई। दिल्ली कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। पहलवान सागर हत्या मामले में 23 मई को सुशील को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या से जुड़ा है। पहलवान सुशील कुमार ने दहिया और कुछ और आरोपियों के साथ मिलकर संपत्ति विवाद में पांच मई की रात को पहलवान सागर और उसके दोस्तों की पिटाई की थी। बाद में सागर की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार और पहलवान भी जख्मी हुए थे। आरोप पत्र में 13 आरोपियों को नामजद किया गया। 

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा समेत अन्य अपराधों में प्राथमिकी दर्ज की थी। कुछ दिनों बाद मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सुशील और उसके दोस्त मिलकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे थे। सुशील 23 मई से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें