फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2025: यूपी वॉरियर्स ने इस खिलाड़ी को बनाया चोटिल हीली का रिप्लेसमेंट, हीथर और गार्थ RCB की टीम में शामिल

Mon, 03 Feb 2025 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हेनरी ने वेस्टइंडीज की तरफ से अभी तक 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसे उन्होंने 473 रन बनाने के अलावा 22 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन
एलिसा हीली - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी वॉरियर्स ने 14 फरवरी से बड़ोदरा में शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चोटिल एलिसा हीली के स्थान पर वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान हीली पैर की चोट के कारण डब्ल्यूपीएल के तीसरे सत्र में नहीं खेल पाएंगी।
विज्ञापन

चिनेले हेनरी के आंकड़े
हेनरी ने वेस्टइंडीज की तरफ से अभी तक 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसे उन्होंने 473 रन बनाने के अलावा 22 विकेट भी लिए हैं। वॉरियर्स ने 30 लाख रुपए के आधार मूल्य पर उन्हें अपनी टीम से जोड़ा है। इस बीच गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोफी डिवाइन और केट क्रॉस की जगह हीथर ग्राहम और किम गार्थ को अपनी टीम में लिया है।

सोफी डिवाइन - फोटो : PTI
डिवाइन और क्रॉस WPL से हटे
डिवाइन और क्रॉस ने व्यक्तिगत कारणों से इस साल डब्ल्यूपीएल से हटने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की 35 वर्षीय खिलाड़ी डिवाइन ने खेल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया है। इंग्लैंड की ऑलराउंडर क्रॉस पीठ की चोट से उबर रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्राहम ने पांच टी20 मैच खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं। गार्थ ने 56 वनडे और चार टेस्ट के अलावा 59 टी20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। वह डब्ल्यूपीएल में पहले गुजरात जॉइंट्स की तरफ से खेल चुकी है। आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपये के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है।
विज्ञापन

14 फरवरी से WPL की शुरुआत
महिला प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। पहली बार इस लीग का आयोजन चार शहरों में होगा। इनमें बड़ौदा, बंगलूरू, मुंबई और लखनऊ शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें