फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विराट के आक्रामक पलों को देखकर इस खिलाड़ी को मिलती है प्रेरणा, प्लेलिस्ट में हैं कोहली के कई ऐसे वीडियो

Tue, 05 Mar 2024 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हाल ही में भारत की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य जेमिमा रॉड्रिग्स ने खुलासा किया कि उनकी भारतीय और दिल्ली कैपिटल्स टीम की साथी राधा यादव की यूट्यूब प्लेलिस्ट में विराट के आक्रामक पलों के कई वीडियो हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली दुनिया के सबसे आक्रामक क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। कई पूर्व और मौजूदा भारतीय खिलाड़ी अक्सर कोहली के आक्रामक पक्ष के बारे में बात करते रहे हैं। मोहम्मद शमी ने एकबार खुलासा किया था कि यह कोहली का स्वाभाविक रूप है और कहा कि यह अच्छा है कि विराट गेंदबाज नहीं हैं। कोहली जब मैदान पर होते हैं तो अपनी ऊर्जा से बाकी खिलाड़ियों और दर्शकों को भी प्रेरित करते रहते हैं। अब उनके इस आक्रामक रवैये को एक और फैन मिल गया है। हालांकि, यह कोई पुरुष खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर राधा यादव हैं।
विज्ञापन

जेमिमा ने किया खुलासा

हाल ही में भारत की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य जेमिमा रॉड्रिग्स ने खुलासा किया कि उनकी भारतीय और दिल्ली कैपिटल्स टीम की साथी राधा यादव की यूट्यूब प्लेलिस्ट में विराट के आक्रामक पलों के कई वीडियो हैं। उन्होंने कहा- मैं यूट्यूब पर राधा के फोन पर गाना चला रही थी और विराट कोहली के आक्रामक पलों के वीडियो को उनके प्लेलिस्ट हिस्ट्री में देखा। वह मैच से पहले उन वीडियो को देखती हैं।

राधा ने भी खोले राज

इस पर राधा ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'आपको हर मैच से पहले तैयार होने की जरूरत होती है। मैं विराट की बहुत बड़ी फैन हूं और हर मैच से पहले उनका वीडियो देखती हूं।' विराट ने हाल ही में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड पर जीत के बाद टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी थीं। कोहली ने पांच मैचों की सीरीज से बाहर होने का फैसला किया था और लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। विराट इन दिनों लंदन में अनुष्का शर्मा के साथ हैं, जिन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया है।
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उसने अभी तक चार में से तीन मैच जीते हैं और एक में हार मिली है। उसके और मुंबई इंडियंस के छह-छह अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट में दिल्ली मुंबई से आगे है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांच में से तीन जीत और दो हार और छह अंक लेकर तीसरे, यूपी वॉरियर्स पांच में से दो मैच जीतकर और चार अंक लेकर चौथे और गुजरात जाएंट्स चार में से सभी मुकाबले हारकर पांचवें स्थान पर है।

महिला प्रीमियर लीग अंक तालिका 2024
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
दिल्ली कैपिटल्स 4 3 1 6 +1.251
मुंबई इंडियंस 4 3 1 6 +0.402
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 3 2 6 +0.242
यूपी वॉरियर्स 5 2 3 4 -0.073
गुजरात जाएंट्स 4 0 4 0 -1.804
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें