फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2024: आरसीबी के खिलाफ लौटेंगी मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत, चोट के कारण नहीं खेल सकी थीं पिछला मैच

Thu, 29 Feb 2024 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एडवडर्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा- हरमन चयन के लिये उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन शनिवार को आरसीबी के खिलाफ खेलेंगी। मुझे इसका पूरा यकीन है। हरमनप्रीत ने इस डब्ल्यूपीएल में दो मैचों में 101 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच चार्लोट एडवडर्स ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शनिवार को डब्ल्यूपीएल के अगले मैच में उपलब्ध होंगी। फॉर्म में चल रही हरमनप्रीत चोट के कारण बुधवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ नहीं खेल सकी थी । मुंबई को सात विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था ।
विज्ञापन


एडवडर्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा- हरमन चयन के लिये उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन शनिवार को आरसीबी के खिलाफ खेलेंगी। मुझे इसका पूरा यकीन है। हरमनप्रीत ने इस डब्ल्यूपीएल में दो मैचों में 101 रन बनाए हैं।

मुंबई को अनुभवी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की कमी भी खली जो चोटिल है। एडवडर्स ने कहा कि उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है, लेकिन आरसीबी के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल है। उन्होंने कहा- हम उसके लिए इंतजार कर रहे हैं। यह लंबा नहीं होना चाहिए, लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।' यूपी वॉरियर्स की वृंदा दिनेश के कंधे में भी फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और उनका स्कैन कराया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें