फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप फाइनल फिक्सिंग मामला: पूर्व कप्तान संगकारा ने 10 घंटे से अधिक समय तक दर्ज कराए बयान

Fri, 03 Jul 2020 12:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kumar sangakkara
विज्ञापन

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने बृहस्पतिवार को विशेष जांच समिति के सामने 10 घंटे तक बयान दर्ज कराए। जांच समिति देश के पूर्व खेल मंत्री के इन आरोपों की जांच कर रही है जिसमें कहा गया है कि भारत के खिलाफ टीम का 2011 विश्व कप फाइनल ‘कुछ पक्षों’ ने फिक्स किया था।

विज्ञापन


पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने आरोप लगाए थे कि दो अप्रैल 2011 को खेला गया फाइनल फिक्स था। उन्होंने हालांकि इसके संदर्भ में कोई ठोस सबूत नहीं दिए। इसके बाद श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने जांच शुरू की।

‘न्यूजवायर.एलके’ के अनुसार विश्व कप 2011 फाइनल में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले संगकारा ने 10 घंटे से अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराया। हालांकि उन्होंने क्या बयान दिया इसकी जानकारी नहीं मिली है। वेबसाइट के अनुसार, ‘श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने खेल मंत्रालय के विशेष पुलिस जांच विभाग में लगभग 10 घंटे तक बयान दर्ज कराए।’
विज्ञापन


वेबसाइट के अनुसार इस दौरान युवाओं की पार्टी समागी थारुना बालावेगाया के सदस्य श्रीलंका क्रिकेट के कार्यालय के बाहर पोस्टर लेकर एकत्रित हुए और आरोप लगाने लगे कि इस दिग्गज क्रिकेटर को अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें