फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: भारत में पहली बार खेलने के लिए तैयार बाबर, ट्रॉफी जीतने का किया दावा; अहमदाबाद को लेकर कही यह बात

Tue, 26 Sep 2023 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान को 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है। इसके बाद यहीं उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अक्तूबर को दूसरा अभ्यास मैच भी खेलना है। बाबर आजम की टीम छह अक्तूबर को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम ने पांच अक्तबूर से होने वाले वनडे विश्वकप के लिए तैयारी अच्छी की है। टीम के अधिकतर सदस्य अधिकतर सदस्य इससे पहले भारत में नहीं खेले हैं। पाकिस्तान टीम के वीजा को सोमवार को स्वीकृति मिल गई और टीम बुधवार को दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचेगी। इससे पहले सिर्फ मोहम्मद नवाज और आगा सलमान ही भारत में खेले हैं। बाबर चोट के कारण 2016 में टी-20 विश्वकप के लिए भारत नहीं आ पाए थे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान को 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है। इसके बाद यहीं उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अक्तूबर को दूसरा अभ्यास मैच भी खेलना है। बाबर आजम की टीम छह अक्तूबर को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड से मुकाबला होगा। इसी मैदान पर 10 अक्तूबर को श्रीलंका से खेलने के बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। वहां 14 अक्तूबर को भारत से मुकाबला होगा।

हम ट्रॉफी के साथ वापस आएंगे: बाबर आजम
बाबर ने रवानगी से पहले कहा, ''हम इससे पहले भारत में नहीं खेले हैं। हम अधिक दबाव नहीं ले रहे। हमने अपनी अच्छी तैयारी की है। हमें पता है कि भारत में परिस्थितियां अन्य एशियाई देशों जैसी ही होंगी। विश्वकप में कप्तान के रूप में यात्रा करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है और उम्मीद करता हूं कि इस बार हम ट्रॉफी के साथ वापस आएंगे।''
विज्ञापन


अहमदाबाद में खेलने को लेकर रोमांचित: पाकिस्तान कप्तान
भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बाबर ने कहा, ''मैं अहमदाबाद में खेलने को लेकर रोमांचित हूं क्योंकि स्टेडियम खचाखच भरा होगा। मैं अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं जो भी करूं उससे टीम को नतीजों में मदद मिले। मैं विरोधी टीम को देखते हुए तैयारी करता हूं। मैं अपने लिए लक्ष्य तय करने का प्रयास करता हूं।'' भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें