फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: प्रदूषण के चलते दिल्ली में श्रीलंका का ट्रेनिंग सेशन रद्द, 2017 में उल्टी करने लगे थे खिलाड़ी

Sat, 04 Nov 2023 07:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रदूषण से श्रीलंकाई टीम पहले भी परेशान रही है। 2017 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी उल्टी करने लगे थे। इसी वजह से श्रीलंका ने इस बार अपना अभ्यास सत्र रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने भी वायु प्रदूषण के कारण शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना अभ्यास सत्र रद्द कर दिया। बांग्लादेश की टीम इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली आई थी। हालांकि, शहर में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया और बांग्लादेश ने शुक्रवार को अभ्यास नहीं करने का फैसला किया। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 407 दर्ज किया गया, इसलिए श्रीलंका ने भी शनिवार को कमरे के अंदर ही रहने का फैसला किया।    
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने शनिवार के प्रशिक्षण सत्र को रद्द करने का जिक्र करते हुए कहा "वायु गुणवत्ता के मुद्दे के कारण इसे रद्द कर दिया गया।"

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, बांग्लादेश सोमवार को अपने निर्धारित मैच से ठीक दो दिन पहले शनिवार को शाम छह बजे अपना प्रशिक्षण सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


एक्यूआई स्केल वायु गुणवत्ता को इस प्रकार वर्गीकृत करता है: 0-50 "अच्छा", 51-100 "संतोषजनक", 101-200 "मध्यम", 201-300 "खराब" , 301-400 "बहुत खराब" और 401-500 "गंभीर"।

आईसीसी इस मैच को दिल्ली से बाहर आयोजित करने की योजना नहीं बना रहा है, लेकिन मैच होगा या नहीं, इस पर फैसला उसी दिन किया जाएगा। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम वर्तमान में स्थिति का आकलन कर रहे हैं। आईसीसी और हमारे मेजबान, बीसीसीआई, सभी प्रतिभागियों की भलाई को गंभीरता से लेते हैं और दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं। हम स्थिति का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं। आमतौर पर, मैच अधिकारी खेल के दिन वायु गुणवत्ता का आकलन करते हैं।"

यह पहली बार नहीं है, जब श्रीलंका को दिल्ली के वायु प्रदूषण से जूझना पड़ा है, इससे पहले खिलाड़ियों को 2017 में टेस्ट सीरीज के दौरान मास्क पहनना पड़ा था और मैच के दौरान कुछ खिलाड़ियों को उल्टी भी होने लगी थी। शुक्रवार को, बांग्लादेश के टीम निदेशक खालिद महमूद ने खुलासा किया कि कई क्रिकेटरों को खांसी की शिकायत हुई। शहर में बाहर निकलने के कारण प्रबंधन को पहला अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। उस दिन हवा की गुणवत्ता और खराब होकर "अति गंभीर" श्रेणी में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें