फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: श्रीलंका के खिलाफ भारत की गेंदबाजी को देखकर शोएब अख्तर भी हैरान, कहा- अब इन्हें रोका नहीं जा सकता

Fri, 03 Nov 2023 04:14 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की गेंदबाजी देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया को एक क्रूर टीम बताया है। उन्होंने कहा कि भारत का ऐसा प्रदर्शन टूर्नामेंट के बाकी के मैचों में भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Shoaib Akhtar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप 2023 में भारत ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 302 रनों से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। वर्ल्ड कप के सभी मैचों में भारत की जीत में टीम के बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा है। 
विज्ञापन


अगर बात तेज गेंदबाजों की हो तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने किसी भी मैच में विपक्षी टीम के शीर्ष बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक मैदान में टिकने नहीं दिया। वहीं धीमी पिच पर स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा मिडिल ओवरों में विकेट चटका लेते हैं। इस टूर्नामेंट में भारत की खतरनाक गेंदबाजी को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शोएब अख्तर ने दी प्रतिक्रिया
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की गेंदबाजी देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया को एक क्रूर टीम बताया है। उन्होंने कहा कि भारत का ऐसा प्रदर्शन टूर्नामेंट के बाकी के मैचों में भी जारी रहने की संभावना है। अख्तर ने कहा, 'भारत अब एक क्रूर टीम बन चुका है। इन्हें अब रोका नहीं जा सकता है, लेकिन मेरी भारतीयों से अनुरोध है कि वह अपने तेज गेंदबाजों का जश्न मनाना शुरू कर दें क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ हर एक गेंद में शोर तेज हो रहा था।'
विज्ञापन

 

अख्तर ने की शमी की तारीफ 
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 18 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस टूर्नामेंट में शमी ने अबतक तीन मुकाबलों में 14 विकेट ले चुके हैं। इसी के साथ शमी, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को भी पीछे छोड़कर वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। शमी की गेंदबाजी से शोएब अख्तर काफी खुश हैं। 

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने शमी की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं शमी के लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने अपनी लय वापस पा ली है। वह 45 वर्ल्ड कप विकेट ले चुके हैं। शमी के अलावा अख्तर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की भी तारीफ की है।' 

भारत ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 55 रनों में समेटकर मुकाबला 302 रनों से जीत लिया था। अब टीम इंडिया का अगला मैच रविवार पांच नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डेन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाने वाला है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें