फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SABERA: छठे संस्करण के लिए शॉर्टलिस्ट प्रविष्टियों को दिया गया अंतिम रूप; विजेताओं का एलान सात दिसंबर को

Fri, 03 Nov 2023 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SABERA: 2018 में संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार विजेता, सुपर्णा चड्डा की ओर से SABERA के रूप में शुरू की गई पहल अब उद्देश्य का पर्याय बन गई है। SABERA अपनी तरह का एक वार्षिक सोशल इंपेक्ट पुरस्कार है जो कंपनियों, गैर-लाभकारी संस्थाओं और व्यक्तियों की ओर से किए गए सतत विकास की कोशिशों पर प्रकाश डालता है।
विज्ञापन
सबेरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SABERA के छठे संस्करण के लिए शॉर्टलिस्ट की गई प्रविष्टियों को तीन नवंबर को इन्वेस्ट इंडिया कार्यालय में एक कड़े द्विस्तरीय प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप दिया गया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का एक्सीलेंस पार्टनर है। SABERA, का पूरा नाम सोशल एंड बिजनेस इंटरप्राइज रिस्पॉन्सिबल अवार्ड्स है। इसकी इस वर्ष की थीम राष्ट्र की आत्म-विश्वसनीयता और सतत विकास को उजागर करने की कोशिश है।

विज्ञापन


2018 में संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार विजेता, सुपर्णा चड्डा की ओर से SABERA के रूप में शुरू की गई पहल अब एक अनूठे उद्देश्य का पर्याय बन गई है। SABERA अपनी तरह का एक वार्षिक सोशल इंपेक्ट पुरस्कार है जो कंपनियों, गैर-लाभकारी संस्थाओं और व्यक्तियों की ओर से किए गए सतत विकास की कोशिशों पर प्रकाश डालता है।

यूट्यूब पर देखने के लिए यहां क्लिक करें

SABERA का उद्देश्य समाज में अच्छाई को बढ़ाना है। इस मंच में विविध हितधारक हैं और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां, चेंजमेकर्स औरउद्योग के दिग्गजों जगत के दिग्गज सक्रिय रूप से इसका समर्थन करते हैं। यह मंच प्रभाव और विकास की प्रेरक कहानियों को बढ़ावा देकर भारत की सफलता की सकारात्मक कहानी के निर्माण में योगदान देता है।

सात दिसंबर को की जाएगी SABERA के विजेताओं की घोषणा

रिस्पॉन्सिबल बिजनेस, रिस्पॉन्सिबल बिजनेस लीडर, प्रॉमिसिंग रिस्पॉन्सिबल बिजनेस और लाइफटाइम अचीवमेंट सहित सभी श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा 7 दिसंबर को एनएमएमएल, तीन मूर्ति में की जाएगी। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में निदेशक मंडल की अध्यक्ष रेणु सूद कर्नाड लगातार तीसरे वर्ष जूरी अध्यक्ष की भूमिका में रहेंगी। उन्होंने कहा, "SABERA ने व्यक्तियों, व्यवसायों उपलब्धियों को उजागर करने और स्वीकार करके उल्लेखनीय योगदान दिया है। एक अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए समर्पित समुदाय है। ये व्यक्ति अपनी अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं और वास्तव में हमारे समाज में अनुकरणीय हस्तियों के रूप में मान्यता के हकदार हैं।"

जूरी में उद्योग जगत के गई दिग्गज हैं शामिल

जूरी में ईक्यूब इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के चेयरपर्सन डॉ मुकुंद राजन समेत दिनेश छाबड़ा, पूर्व सीईओ, उषा इंटरनेशनल; रिचर्ड रेखी, बोर्ड सदस्य, केपीएमजी (दुबई); संजय प्रकाश, एमडी और सीईओ, एसबीआई फाउंडेशन, सुजाता यूजी, प्रमुख, ग्लोबल पार्टनरशिप एंड मल्टीलेटर्स, इन्वेस्ट इंडिया, वरिष्ठ सलाहकार, वाईआईपीए, वरिष्ठ सलाहकार, और आस्था ग्रोवर, हेड स्टार्ट-अप इंडिया डीपीआईआईटी, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की वीपी, इन्वेस्ट इंडिया जैसे उद्योग जगत के जाने-माने लीडर्स शामिल हैं।

विज्ञापन


SABERA ने अमर उजाला के साथ एक्सीलेंस पार्टनर और वीमेन एंडेंजर्ड के साथ जेंडर इक्विटी पार्टनर के रूप में साझेदारी की है।

सबेरा की संस्थापक सुपर्णा चड्डा के अनुसार, यह एक वार्षिक पहल है जो ईएसजी और एसडीजी (Sustainable Development Goals) से जुड़े सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर करके राष्ट्र के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा शुरू करना चाहती है, सबेरा पुरस्कार श्रेणियां संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) जैसे पर्यावरण, शिक्षा, सक्षमता, स्वास्थ्य और कल्याण, कृषि और ग्रामीण विकास के अलावे विविधता और समावेश पर आधारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें