फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: हार्दिक के बाहर होने पर मिली प्रसिद्ध कृष्णा को जगह, कोच ने बताया तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करने की वजह

Sun, 05 Nov 2023 10:42 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रसिद्ध कृष्णा को स्कॉड में शामिल करने के पीछे का कारण बताते हुए द्रविड़ ने कहा कि प्रसिद्ध को टीम में शामिल करने का एकमात्र वजह तेज गेंदबाजी को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि हमने तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Rahul Dravid, Prasidh Krishna - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरी टीम है जो सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। आज कोलकाता के ईडन गार्डेन में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का मुकाबला होने वाला है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने दाहिने टखने में चोट की वजह से इस टूर्नामेंट के मौजूदा मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह अनुभवहीन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल करने की वजह बताई है। 

कोच राहुल द्रविड़ ने बताई वजह
बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में गेंदबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया जिस वजह से वह अगला मैच नहीं खेल पाए थे। इस वर्ल्ड कप 2023 के बाती मैचों से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के स्कॉड में प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि टूर्नामेंट के इवेंट टेक्निकल कमेटी ने हार्दिक पांड्या के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा के नाम को मंजूरी देने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को स्कॉड में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


प्रसिद्ध कृष्णा को स्कॉड में शामिल करने के पीछे का कारण बताते हुए द्रविड़ ने कहा कि प्रसिद्ध को टीम में शामिल करने का एकमात्र वजह तेज गेंदबाजी को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि हमने तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ खेल चुके हैं। हमारे पास बैकअप के तौर पर स्पिनर और बल्लेबाज है। हमारे पास गेंदबाजी के सभी श्रेणी के लिए बैकअप है। 

उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम इसी के साथ चले तो चोटिल होने या तबीयत खराब होने के बाद हमें इसके लिए बैकअप की जरूरत होगी। इसी के साथ यह हमें दूसरे कॉम्बिनेशन के साथ भी खेलने की अनुमति देता है। ऐसा नहीं है कि हम दूसरे कॉम्बिनेशन के साथ खेल नहीं सकते हैं। लेकिन यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसके साथ हम हाल में गए हैं और इस क्षेत्र में हार्दिक पांड्या की इंजरी के बाद हमारे पास बैकअप नहीं है।'

28वर्षीय प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया के लिए 17 वनडे मुकाबले खेलते हुए 5.60 की इकॉनमी रेट से29 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर चटार विकेट चटकाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें