फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'क्रिकेट के भगवान' या 'चेज मास्टर'? इंग्लैंड के इस दिग्गज ने मजेदार अंदाज में लिया महानतम क्रिकेटर का नाम

Sun, 29 Oct 2023 12:51 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के महान क्रिकेटर नासिर हुसैन से जब यह पूछा गया कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में महानतम खिलाड़ी कौन हैं, तब वह मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सचिन महान क्रिकेटर हैं, लेकिन...
विज्ञापन
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट में जब महान क्रिकेटर की बात की जाए, तो उनमें सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली को ही याद किया जाता है। दोनों ही बल्लेबाज अपने युग के महान क्रिकेटर रहे हैं। जहां सचिन ने 1989 में करियर की शुरुआत करते हुए 2013 में संन्यास लिया था, तो वहीं विराट कोहली ने 2008 में क्रिकेट करियर की शुरुआत करते हुए अब तक खेल रहे हैं। हालांकि, जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और चेज मास्टर विराट कोहली में से किसी एक क्रिकेटर का चुनाव करना हो, तो यह बहुत ही मुश्किल निर्णय होता है। इंग्लैंड के महान खिलाड़ी नासिर हुसैन ने इस पर एक मजेदार बयान दिया है।
विज्ञापन

सचिन या विराट? नासिर हुसैन ने दिया मजेदार जवाब
इंग्लैंड के महान क्रिकेटर नासिर हुसैन से जब यह पूछा गया कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में महानतम खिलाड़ी कौन हैं, तब वह एक विभाजित जवाब लेकर सामने आए हैं। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मेरे लिए सचिन अब तक के महान क्रिकेटर हैं, जिसके खिलाफ मैंने खेला है। वनडे में रन चेज में सबसे महान खिलाड़ी विराट कोहली है। यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए चुना जाए तो सचिन तेंदुलकर हैं, वहीं अगर रन चेज के मामले में विराट कोहली को महान क्रिकेटर कहूंगा।'
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली 
वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली बहुत ही जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक तीन अर्धशतक और एक शतक भी लगा चुके हैं। इसी के साथ वह सचिन तेंदुलकर के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी के बेहद करीब हैं। दरअसल, चेज मास्टर विराट वनडे प्रारूप में शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने से केवल एक शतक दूर हैं। सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए हैं, वहीं विराट अब तक 48 शतक जड़ चुके हैं। 

इस टूर्नामेंट में विराट ने अब तक पांच मैचों में 118.00 की औसत से 354 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90.54 है। इस टूर्नामेंट में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें