फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: किसी जमाने में वेस्टइंडीज से थर्राती थी पूरी दुनिया, क्या मिल पाएगी खोई प्रतिष्ठा

Mon, 27 May 2019 11:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
world cup 1975
वेस्टइंडीज की टीम से खोई प्रतिष्ठा हासिल करने की अपेक्षा की जा रही है, लेकिन कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि आगामी विश्व कप खुद की विरासत तैयार करने का मामला है। वेस्टइंडीज का विश्व कप में शानदार इतिहास रहा है। उसने पहले दो विश्व कप जीते जबकि तीसरे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई लेकिन इसके बाद वह लगातार इस टूर्नामेंट में संघर्ष करता रहा है। हाल में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ जीत से उसका मनोबल बढ़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैसन होल्डर - फोटो : सोशल मीडिया
होल्डर से पूछा गया कि क्या टीम पर खोयी प्रतिष्ठा हासिल करने का दबाव है, उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर नहीं। यह हमारे लिए केवल अपनी खुद की विरासत तैयार करने का मामला है।’ उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर अपने इतिहास को जानते हैं कि पूर्व में खिलाड़ियों ने क्या किया। हम इसे कदम दर कदम आगे बढ़ाएंगे, हम खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएंगे।’
विज्ञापन

3 of 5
जैसन होल्डर
होल्डर ने कहा कि आंद्रे रसेल और क्रिस गेल जैसे बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने मेरे लिए काम आसान किया है। वे काफी सहयोग देते हैं। मैं उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त नहीं कर सकता। मैं जानता हूं कि उनका आगे भी मुझे सहयोग मिलता रहेगा।’

4 of 5
जैसन होल्डर
होल्डर ने कहा, ‘हमारे लिए एक टीम के रूप में आगे बढ़ते रहना महत्वपूर्ण है। यह अपेक्षाकृत युवा टीम है और हमारे साथ एक या दो अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह अच्छी टीम है। ’ उन्होंने मेजबान इंग्लैंड को खिताब का दावेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेस्टइंडीज
होल्डर ने कहा, ‘इंग्लैंड अपने अच्छे प्रदर्शन से विश्व की नंबर एक टीम है। उसकी टीम अच्छा खेल रही है और उनसे काफी अपेक्षाएं की जा रही है। उन्हें घरेलू पिचों पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। उन्हें दुनिया में नंबर एक होने का सम्मान मिला है। वैसे सभी टीमें बराबरी पर है। वे संतुलित हैं और कोई भी टीम किसी दिन किसी को भी हरा सकती है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें