टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने एक बार फिर से सभी को अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शंकर 19 गेंदों पर केवल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शंकर के विश्व कप में चयन नंबर चार पर खेलने के लिए हुआ था, लेकिन वह लगातार इस पोजिशन पर फेल होते जा रहे हैं। विश्व कप में खेले तीन मैचों में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए शंकर ने मात्र 58 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भी संकट की घड़ी में टीम को संभाल नहीं सके और आउट हो गए, इसके बाद सोशल मीडिया ने शंकर जमकर ट्रोल कर दिया। आइए दिखाते हैं आपको कुछ मजेदार कॉमेंट्स।