जुर्म करके अपराधी गिरफ्तार तो होते ही हैं या कभी-कभी बिना जुर्म के भी लोग गिरफ्तार हो जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई शौक से गिरफ्तार होना चाहता हो। यकीनन आपने ऐसा कभी नहीं सुना होगा, लेकिन ब्रिटेन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दरअसल, एक 93 वर्षीय महिला चाहती थी कि वो मरने से पहले एक बार जरूर पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो। इसको देखते हुए पुलिस ने भी महिला की इच्छा का सम्मान किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पाम स्मिथ नामक एक शख्स ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उसकी दादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए उसने पुलिस को धन्यवाद भी दिया। शख्स ने पोस्ट में लिखा था कि उसकी दादी का नाम जोसी है और इन दिनों उनकी तबीयत खराब रह रही है। वह एक बार अपनी जिंदगी में गिरफ्तार होना चाहती थीं।