फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: रोहित शर्मा के आउट होने पर मचा बवाल, पत्नी ऋतिका ने भी जताई नाराजगी

Thu, 27 Jun 2019 07:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा आउट - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच विश्व कप में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान ऐसा मौका आया जिसने मैच देख रहे सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, भारतीय पारी के दौरान छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया। जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद रोहित की वाइफ ऋतिका सजदेह ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया।

विज्ञापन

ऋतिका सजदेह - फोटो : social Media
भारतीय पारी के दौरान छठे ओवर में वेस्टइंडीज के गेंदबाज केमार रोच गेंदबाजी कर रहे थे, ओवर की आखिरी गेंद रोहित के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर शाई होप के दस्तानों में समा गई, लेकिन मैदान के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने रोहित को नॉटआउट करार दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने डीआरएस लिया, जिसमें पता चला कि गेंद रोहित के बल्ले और पैड पर एक साथ लगी थी। हालांकि यह काफी नजदीकी मामला था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट करार दिया। रोहित के इस तरह आउट दिए जाने के बाद पूरा सोशल मीडिया अजीबोगरीब रिएक्शन से पट गया है। आईए दिखाते हैं, आपको कुछ मजेदार रिएक्शन।



 



 

 



 

 



 



 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें