फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही मैच में पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, बदला World Cup का 27 साल पुराना इतिहास

Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई
विश्व कप 2019 के दूसरे ही मैच में पाकिस्तानी टीम ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पाक टीम ओशेन थॉमस और जेसन होल्डर के तूफान में उड़ गई। लगातार 10 वन-डे मुकाबले हारकर वर्ल्ड कप खेलने पहुंची पाकिस्तानी टीम अपने पहले ही मैच में 105 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : आईसीसी
ट्रैंटब्रिज के नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में पाक टीम कभी मुकाबले में नजर ही नहीं। लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। नतीजतन ताश के पत्तों की तरह पूरी पाक पारी 21.4 ओवर्स में ही सिमट गई। हाल इस हद तक खराब था कि सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
विज्ञापन

3 of 5
वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई
105 रन पर सिमटने के साथ ही पाकिस्तानी टीम अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा गई। यह विश्व कप में 27 साल बाद उनका सबसे न्यूनतम स्कोर है। इसके पहले इंग्लैंड के खिलाफ 1992 में पाकिस्तान 74 रन पर सिमट गई थी, हालांकि बाद में इमरान खान की कप्तानी में इस टीम ने जोरदार वापसी करते हुए विश्व कप जीता था।

4 of 5
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पांच न्यूनतम स्कोर

  1. 74 बनाम इंग्लैंड एडिलेड 1992
  2. 105 बनाम वेस्टइंडीज नॉटिंघम 2019
  3. 132 बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 1999
  4. 132 बनाम आयरलैंड किंग्स्टन 2007
  5. 134 बनाम इंग्लैंड केप टाउन 2003
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरफराज अहमद
पाकिस्तान का वन-डे में सबसे कम ओवर्स खेलकर आउट होना
  1. 19.5, बनाम वेस्ट इंडीज, केप टाउन, 1993
  2. 21.4, बनाम वेस्ट इंडीज, ट्रेंट ब्रिज, 2019
  3. 22.5, बनाम श्रीलंका, लाहौर, 2009
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें