फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेन स्टोक्स ने बाउंड्री पर मचाया बवाल, बेहतरीन कैच लेने के बावजूद दिखे नाखुश

Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बेन स्टोक्स कैच - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका पर 104 रन की बड़ी जीत हासिल की। मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स। पहले बल्ले से ताबड़तोड़ 89 रन पीट दिए। गेंद थामी तो दो विकेट चटकाए और फिर बाउंड्री पर ऐसा कैच पकड़ा कि देखने वाले देखते रह गए।
विज्ञापन

2 of 6
बेन स्टोक्स का करामाती कैच - फोटो : सोशल मीडिया
इस बेहतरीन खेल के लिए स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान और उसके बाद भी चारों और उनके कैच की चर्चा थी, लेकिन इस इंग्लिश ऑलराउंडर का मानना है कि यह उनके करियर का बेस्ट कैच नहीं था।
विज्ञापन

3 of 6
बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप के उद्धाटन मैच में केनिंग्टन ओवल मैदान पर सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगाते हुए एंडिल फेहलुकवायो के कैच को पीछे से लपकते हुए स्टोक्स ने बता दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर फिल टफनेल ने उसी वक्त 'कैच ऑफ द सेंचुरी' करार दे दिया।

4 of 6
बेन स्टोक्स कैच - फोटो : social media
हालांकि स्टोक्स की राय जुदा है। स्टोक्स 2015 एशेज टेस्ट के दौरान एडम वोग्स के एक हाथ से लिए कैच को अपने करियर का बेस्ट कैच मानते हैं। जब स्टोक्स से पूछा गया कि क्या यह उनके सबसे बेहतरीन कैच था तो उन्होंने कहा, 'नहीं मेरा बेस्ट कैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, एडम वोग्स का कैच सबसे ऊपर है।'

विज्ञापन

5 of 6
बेन स्टोक्स कैच - फोटो : social media
स्टोक्स ने माना कि वो फेहलुकवायो के शॉट को सही तरह से जज नहीं कर सके और उन्हें काफी देर से अहसास हुआ कि बॉल उनके पीछे लैंड करेगी। हालांकि फिर भी वह कैच लपकने में सफल रहे। स्टोक्स ने कहा, 'दरअसल, मैं गलत जगह खड़ा था। यह कैच इतना मुश्किल नहीं होता अगर मैं सही जगह खड़ा होता। लेकिन हां यह कैच मेरे हाथ से छूट भी सकता था।'

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्ला थमाया। मेजबान इंग्लिश टीम ने अपने बल्लेबाजों के बेहतरीन खेल के बूते स्कोरबोर्ड पर 311/8 रन खड़े किए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 39.5 ओवर्स में 207 रन पर सिमट गई।

नीचे देखिए वीडियो:
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें