फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: क्या आज कैरेबियाई आतंक को रोक पाएंगे पाकिस्तान के गेंदबाज?

Fri, 31 May 2019 06:24 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाटिंघम
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पाकिस्तान विश्व कप के अपने पहले मैच में शुक्रवार को जब यहां वेस्टइंडीज से भिड़ेगा तो इंग्लैंड में दो साल पहले चैंपियन्स ट्राफी में अपनी करिश्माई जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा। पाकिस्तान ने अपने पिछले 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाए हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-5 से वाइटवाश और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 की हार भी शामिल है।
विज्ञापन


टीम को इसके अलावा अभ्यास मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भी तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी। कप्तान सरफराज अहमद ने हालांकि कहा है कि उनकी टीम 2017 के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी, क्योंकि तब भी उसकी स्थिति ऐसी ही थी। तब टूर्नामेंट से पहले उसे आस्ट्रेलिया ने 4-1 से हराया था, जबकि चैंपियन्स ट्राफी के पहले मैच में भारत ने उसे 124 रन से रौंद दिया था। 

पाकिस्तान ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसने भारत को 180 रन से रौंदा। सरफराज को साथ ही उम्मीद है कि स्पॉट फिक्सिंग प्रतिबंध के कारण 2011 और 2015 विश्व कप से बाहर रहने के बाद अपना पहला विश्व कप खेल रहे तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मोहम्मद आमिर आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल और बेहतरीन फार्म में चल रहे शाई होप की मौजूदगी वाले वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर की फार्म पाकिस्तान के लिए अहम

मोहम्मद आमिर - फोटो : file
आमिर की फार्म पाकिस्तान के लिए अहम होगी क्योंकि चैंपियन्स ट्राफी फाइनल में भारत के खिलाफ तीन विकेट चटकाकर अपनी टीम को खिताब दिलाने वाले आमिर इसके बाद से 15 मैचों में सिर्फ पांच विकेट हासिल कर पाए हैं। दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 विश्व कप मैचों में पाकिस्तान सिर्फ तीन मैच जीत पाया है। 

वेस्टइंडीज ने 2015 में भी क्राइस्टचर्च में उसे 150 रन से हराया था। रसेल ने तब चार छक्कों की मदद से 13 गेंद में 42 रन बनाने के बाद तीन विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी थी। रसेल ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भी वेस्टइंडीज के 421 रन के स्कोर के दौरान 25 गेंद में 54 रन बनाए और होप ने शतक जड़ा। 

वेस्टइंडीज ने पिछले साल जिंबाब्वे में क्वालीफाइंग राउंड के जरिये विश्व कप में जगह बनाई है और टीम पिछले कुछ समय में फार्म हासिल करने में सफल रही है। वेस्टइंडीज ने अपनी सरजमीं पर दुनिया की नंबर एक टीम और विश्व कप में जीत के प्रबल दावेदार इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से श्रृंखला बराबरी की। टीम हालांकि आयरलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में बांग्लादेश से हार गई।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है:

Pakistan vs West Indies - फोटो : social Media
पाकिस्तान टीम: सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर), बाबर आजम, फ़खर ज़मान, इमाम उल हक, हैरिस सोहेल, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज।

वेस्टइंडीजः जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लुईस, फेबियन एलन, केमर रोच, निकोलस पूरन, ओशन थॉमस, शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमेयर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें