फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: 25 हजार किमी की यात्रा कर सिंगापुर से लंदन विश्व कप देखने पहुंचा भारतीय परिवार

Wed, 10 Jul 2019 12:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अदिति माथुर अपने परिवार के साथ - फोटो : social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली अदिति माथुर और उनके पति अनुपम माथुर की क्रिकेट के प्रति दीवानगी चर्चा में हैं। क्रिकेट फैन पूरे परिवार ने जुनून की एक नई कहानी लिख दी। अदिति अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती हैं। क्रिकेट का दीवाना यह परिवार सिंगापुर से लंदन 25,000 किमी की यात्रा कर वर्ल्ड कप देखने के लिए पहुंचा। सिंगापुर से लंदन के इस ट्रिप में कुल छह लोग हैं। अदिति माथुर उनके पति अनुपम माथुर, दो बच्चे और अदिति के सास ससुर भी लंबी रोड यात्रा कर विश्व कप देखने लंदन पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 

भोपाल के माउंट कार्मेल से पढ़ी हैं अदिति

अनुपम माथुर - फोटो : social Media
इस परिवार ने अपनी यात्रा 17 मई के दिन शुरू की थी। इस परिवार को भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने हरी झंडी दिखाकर लंदन के लिए रवाना किया था। पांच जुलाई को यह परिवार लंदन के लीड्स पहुंचा और छह जुलाई को भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप में भारत का आखिरी लीग मैच देखा। इसकी तस्वीर अनुपम ने फेसबुक पर शेयर की।

अदिति माथुर सिंगापुर में एक लॉ फॉर्म में नौकरी करती हैं। अदित की शुरुआती पढ़ाई लिखाई भोपाल के माउंट कार्मेल स्कूल से हुई है। उसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट भोपाल से ही ग्रेजुएशन किया। अदिति के पति अनुपम ने इस रोमांचक यात्रा की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं। यात्रा के दौरान के कुछ रोमांचक किस्से भी बताएं हैं।
विज्ञापन

रात में दिखा चमकता सूर्य

इस रोमांच से भरी यात्रा के बारे में बताते हुए अदिति ने कहा कि आर्कटिक रेखा पर कभी रात नहीं होती है। वहां पहुंचकर हमें एक अदभुत अनुभव हुआ। 21 जून को इस रेखा पर कभी रात नहीं होती है, 24 घंटे सूर्य निकला रहता है। उन्होंने बताया कि हमलोग स्वीडन के जुकासबरी पर 28 जून को पहुंचे वहां रात बारह बजे भी सूर्य चमक रहा था।

अदिति का पूरा परिवार कार से सिंगापुर से निकला और सिंगापुर, मलेशिया,थाईलैंड,लाओस,चीन,किर्गिजस्तान, उज्बेकिस्तान कजाखस्तान, रूस, फिनलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड बेल्जियम और फ्रांस समेत 17 देशों की यात्रा कर वो वर्ल्ड कप देखने लंदन पहुंचे हैं। ये लोग 15 जुलाई को वर्ल्ड कप देखकर वापस सिंगापुर लौटेंगे और कार को वापस जहाज से भेजेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें