फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे को अगवा करना चाहते थे शोएब अख्तर, बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में थे पागल

Sat, 15 Jun 2019 02:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 का रोमांच चरम पर है। हालांकि बरसात जरूर कुछ मुकाबलों में विलेन का काम कर रही है, लेकिन फैंस यही चाहेंगे कि रविवार को होने वाला भारत-पाकिस्तान का मैच किसी भी वजह से रद्द न हो। आपसी रिश्तों की वजह से द्विपक्षीय सीरीज न खेलकर सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट्स में भिड़ने वाले दोनों ही देशों में क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है, ऐसे में हर क्रिकेट फैन अपनी ही टीम की जीत की दुआएं करेगा। चलिए इस खास मौके पर आपका पाकिस्तान क्रिकेट और भारतीय सिनेमा से जुड़ा एक मशहूर पुराना किस्सा सुनाते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
shoaib akhtar
क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से डराने वाले शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा खुलासा किया था कि सुनने वालों के पैर से जमीन खिसक गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
सोनाली बेंद्रे
शोएब ने बताया कि भारत दौरे पर एक बार उनकी मुलाकात क्यूट सी दिखने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से हुई थी और वो उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे।

4 of 7
सोनाली शोएब - फोटो : social media
इतना ही नहीं सोनाली की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' देखने के बाद शोएब सोनाली के इतने बड़े फैन बन गए कि उनकी तस्वीर अपने बटुए में रखने लगे थे। उनके कमरे की दीवार सोनाली के पोस्टर्स से भरी पड़ी थी।
विज्ञापन

5 of 7
सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर
पहली ही मुलाकात में दिल की पिच पर क्लीन बोल्ड होने वाले अख्तर ने सोच लिया था यदि सोनाली बेंद्रे ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया तो वह उनका किडनैप करवा लेंगे। हालांकि ये बात उन्होंने मजाकिया लहजे में कही थी।
विज्ञापन

6 of 7
सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर
बाद में जब इस बारे में सोनाली से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर शोएब अख्तर जैसे किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर को जानने से इनकार कर दिया था। सोनाली ने बताया था कि उन्हें क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं, इसलिए किसी खिलाड़ी का नाम भी नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर
बता दें कि इस बात को कई साल बीत चुके हैं। वहीं दोनों अपना शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं। सोनाली ने साल 2002 में निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की थी तो वहीं शोएब ने साल 2014 में एक पाकिस्तान लड़की रुबाब से शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें