फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नियों को लेकर फिर विवादों में पाक खिलाड़ी, नियम तोड़ते ही PCB पर उठे सवाल

Fri, 14 Jun 2019 09:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी विश्व कप का 22वां मुकाबला 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। इस बीच पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच से पहले खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को रहने की अनुमति देने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले पर नाराजगी जताई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पत्नियां और बच्चे भारत के खिलाफ मैच से पहले मैनचेस्टर पहुंच गए हैं। यूसुफ ने कहा, 'मैं 1999, 2003 और 2007 विश्व कप टीम में था लेकिन बोर्ड ने कभी खिलाड़ियों के साथ परिवार को रहने की इजाजत नहीं दी।' 
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, '1999 में हमारी टीम में इतने बड़े नाम थे कि यदि हम दबाव डालते तो बोर्ड पत्नियों और बच्चों को साथ रखने की अनुमति दे देता, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि विश्व कप में काफी दबाव होता है और खिलाड़ी पूरा फोकस खेल पर ही करना चाहते हैं। इंग्लैंड में 1999 में यही हुआ।' 

4 of 5
-
उन्होंने कहा कि बोर्ड ने कभी भी वनडे सीरीज और टूर्नामेंट में भी परिवार को खिलाड़ियों के साथ रहने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा, 'अगर इतना ही जरूरी था तो विश्व कप की शुरुआत से ही खिलाड़ियों के परिवार को साथ रहने दिया जाता। इतने अहम मैच से पहले यह फैसला समझ से परे है। इससे खिलाड़ियों का ध्यान बंटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पीसीबी ने पहले वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ रहने की अनुमति नहीं दी थी। बाद में फिर बोर्ड ने अनुमति दी थी लेकिन कहा था कि वे ऐसा 16 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के बाद ही कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें