विश्व कप का 28वां मुकाबला शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथहैम्पटन में खेला जाएगा। पहली बार विश्व कप खेल रही अफगानिस्तान टीम की निगाहें पहली जीत पर होगी। वहीं, टीम इंडिया की नजर अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम को मात देकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचने की होगी।
अफगानी टीम अपना पांचों मैच गंवा चुकी है। वहीं, टीम इंडिया ने चार मैचों में तीन में जीत दर्ज कर सात अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है, जबकि अफगानी टीम अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है। ऐसे में आइए जानते हैं अफगानिस्तान के वो पांच खिलाड़ी, जो टीम इंडिया के खिलाफ कर सकते हैं उलटफेर।