फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC Scenarios: सेमीफाइनल के लिए भारत को करना होगा यह काम, पाकिस्तान की राह नहीं आसान, देखें समीकरण

Sat, 12 Oct 2024 11:31 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

हम यहां आपको भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बता रहे हैं...
विज्ञापन
भारत बनाम यूएई प्लेइंग 11 - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप में भारत का ग्रुप स्टेज पर ऑस्ट्रेलिया से सामना होना है। 13 अक्तूबर को यह मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है। इनके अलावा टीम में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें भी शामिल हैं। श्रीलंका की टीम अपने तीन मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन बाकी चार टीमें अभी भी सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं।
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बता रहे हैं...

1. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी
रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इससे हरमनप्रीत कौर की टीम के नेट रनरेट में सुधार होगा और वह छह बार की विजेता टीम से आगे निकल जाएगी। इस स्थिति में भारत छह अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

2. अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मामूली अंतर से जीत मिलती है
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मामूली अंतर से जीत दर्ज करता है तो उनके नेट रनरेट में कुछ खास सुधार नहीं होगा। इस स्थिति में उन्हें न्यूजीलैंड के एक मुकाबले में हार की दुआ करनी होगी। अगर कीवी टीम अपने दोनों मैच  जीतती है, तो भारत को दुआ करनी होगी कि उनका नेट रनरेट उनसे (भारत) कम रहे।

3. अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द हो जाता है
अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच किसी कारण से रद्द हो जाता है, इस स्थिति में भारत के पांच और ऑस्ट्रेलिया सात अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम चाहेगी कि न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दो मैचों में से एक हार जाए। अगर कीवी टीम एक मैच जीत जाती है और उसका दूसरा मैच रद्द हो जाता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत का नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ज्यादा होना अनिवार्य होगा।

4. अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को हरा देता है
अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ता है, तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इस स्थिति में हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम चाहेगी कि न्यूजीलैंड श्रीलंका से बड़े अंतर से हार जाए और फिर पाकिस्तान को कुछ अंतर से हरा दे। ऐसी स्थिति में भारत न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
ग्रुप ए की अंक तालिका पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश कर रही है। हालांकि, लगातार दो मैचों में शिकस्त के बाद पाकिस्तान का क्वालिफाई करना मुश्किल माना जा रहा है। शुक्रवार को उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भारत ने फातिमा सना की टीम को छह विकेट से मात दी थी। अब तक टीम को ग्रुप स्टेज पर सिर्फ एक जीत मिली है। उन्होंने श्रीलंका को अपने पहले ही मैच में हराया था। 14 अक्तूबर को पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से सामना होगा। इस मुकाबले में उनके जीतने की संभावना कुछ खास नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें