फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: मिताली राज बोलीं-  द.अफ्रीका में गेंदबाजों की होगी कड़ी परीक्षा, भारतीय टीम का दारोमदार शीर्ष क्रम पर

Sun, 05 Feb 2023 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

भारत का पहला मैच 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के साथ होगा। भारतीय टीम हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंची थी औक उपविजेता रही थी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका विजेता बना था, जबकि वेस्टइंडीज तीसरी टीम थी।
विज्ञापन
मिताली ने भारतीय टीम को लेकर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि भारतीय महिला टीम का टी20 में प्रदर्शन शीर्ष क्रम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की चुनौतीपूर्ण पिचों पर भारतीय गेंदबाजों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लिए अपने कॉलम में मिताली ने लिखा कि भारत के लिए शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। स्मृति मंधाना अच्छा खेल रही है और वह मैच विजेता खिलाड़ी हैं। कप्तान हरमनप्रीत भी लय में हैं, लेकिन हमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराना होगा। अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छा करना होगा।

Former India player appointed as women's team batting coach

भारत का पहला मैच 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के साथ होगा। भारतीय टीम हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंची थी औक उपविजेता रही थी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका विजेता बना था, जबकि वेस्टइंडीज तीसरी टीम थी। तेज गेंदबाजी में भारत के पास शिखा पांडे को छोड़कर ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं है।

मिताली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हमारे गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। 40 वर्षीय दिग्गज को उम्मीद है कि 19 वर्ष से कम आयु की विश्व-विजेता टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा और ऋचा घोष को इन्हीं हालात में खेलने का फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अंडर-19 टीम में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनका खेल देखने का उन्हें मौका मिला है।

ऑस्ट्रेलिया खिताब की बड़ी दावेदार
मिताली का मानना है कि गत विजेता ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी विभाग उन्हें इस टूर्नामेंट को छठी बार जीतने बड़ा दावेदार बनाता है। उन्होंने कहा कि सब इस बात से सहमत होंगे कि ऑस्ट्रेलिया का दावा मजबूत है। उन्हें हराना बेहद मुश्किल होगा क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में गहराई है। उनके पास बड़े शॉट लगाने वालीं कई खिलाड़ी हैं, अगर एक विफल रही तो दूसरी कर सकती है। हालांकि, भारतीय टीम उन्हें टक्कर दे सकती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया था और मेजबान टीम के साथ उनकी सीरीज में कड़े मुकाबले हुए थे। नाॅकआउट दौर में भारत और इंग्लैंड अपनी श्रेष्ठ क्रिकेट खेल सकते हैं।
विज्ञापन

महिला लीग से खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा
महिला प्रीमियर लीग इस साल पहली बार खेली जाएगी। मुंबई में 13 फरवरी को बोली लगेगी। महिला क्रिकेट को अपने 23 साल के लंबे करियर में लोकप्रियता दिलाने वालीं मिताली का मानना है कि महिला लीग से खिलाड़ी को वित्तीय सुरक्षा मिलेगी और खेल भी बेहतर होगा। महिला क्रिकेट का स्तर भी पहले से उठा है। पहले 140 का स्कोर बड़ा माना जाता था अब टी-20 में 160-180 रन बन रहे हैं। ऐसा दुनिया भर में चल रही लीग के कारण हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग है, इंग्लैंड में द हंड्रेड और अब भारत में महिला प्रीमियर लीग शुरू हो रही है। पिछले साल क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेने वालीं मिताली लीग में खेलेंगी नहीं, लेकिन वह गुजरात जाएंटस के मेंटर की भूमिका में होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें