फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत

Fri, 08 Feb 2013 04:44 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी महिला विश्व कप के सुपर-6 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गत चैंपियन इंग्लैंड को रोमांचक मैच में दो रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में मात्र 147 रन पर लुढक गई थी लेकिन उसके गेंदबाजों ने इंग्लैंड के लिए इस लक्ष्य को बेहद मुश्किल बना दिया। इंग्लैंड की टीम 47.3 ओवर में 145 रन पर सिमट गई और जीत से तीन रन पहले ही ठिठक गई।
विज्ञापन


ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गेंदबाजों का ही दबदबा देखने को मिला। जीत के लिए 148 का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपने छह विकेट 39 रन तक गंवा दिए थे और उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम 50 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन लीडिया ग्रीनवे (49) ने एक छोर पर सराहनीय संघर्ष करते हुए टीम की उम्मीदों को बनाए रखा।

ग्रीनवे और लारा मार्श (22) टीम के स्कोर को 96 रन तक ले गईं। ग्रीनवे 113 गेंदों में सात चौकों की मदद से 49 रन बनाने के बाद 114 के स्कोर पर आठवें विकेट के रूप में आउट हुई। इसी स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना अगला विकेट भी खो दिया। लेकिन हौली कोल्विन (16) और अन्या श्रबसोल (13) की अंतिम जोडी मैदान पर अड़ गयी। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि यह जोडी इंग्लैंड को जीत की मंजिल पर पहुंचा देगी लेकिन एरिन ओस्बोर्न ने कोल्विन को विकेटकीपर जौडी फील्ड्स के हाथों कैच कराते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें