फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women T20 Challenge 2020: ट्रेलब्लेजर्स ने वेलोसिटी को एकतरफा मैच में नौ विकेट से रौंदा

Thu, 05 Nov 2020 05:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डिएंड्रा डॉटिन और रिचा घोष - फोटो : ट्विटर @ipl
विज्ञापन

शारजाह में खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज के दूसरे मैच को ट्रेलब्लेजर्स ने नौ विकेट से 71 गेद शेष रहते अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेलोसिटी की पारी महज 47 रन पर सिमट गई। सोफी एक्लेस्टोन ने 3.1 ओवर में नौ रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में डिआंड्रा डॉटिन (29) और रिचा घोष (13) ने ट्रेलब्लेजर्स के लिए 7.5 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम का एकमात्र विकेट कप्तान स्मृति मंधाना (6) के रूप में गिरा।

विज्ञापन




अब शनिवार यानी सात नवंबर को सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले कल यानी बुधवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में वेलोसिटी ने गत चैंपियन सुपरनोवा को पांच विकेट से हराया था। जहां सुपरनोवास पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 126 रन ही बना सकी थी और जवाब में वेलोसिटी ने एक गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 129 रन बनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें