फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs ENG-W Live Streaming: 2017 की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Tue, 15 Mar 2022 11:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई

सार

इंग्लैंड ने 2017 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराया था और टीम इंडिया खिताब जीतने से चूक गई। इस मैच में भारत पांच साल पहले मिली हार का बदला लेना चाहेगा।
 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप 2022 में अब भारत का सामना इंग्लैंड से है। टीम इंडिया इस मैच में इंग्लैंड को हराकर 2017 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। भारतीय टीम ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी और भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं लगातार तीन हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मनोबल गिरा हुआ है और भारतीय टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी। हालांकि, विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब है। टीम इंडिया इस बार यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगी। यहां हम बता रहे हैं कि आप यह मैच कब और कहां देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच? 
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच वनडे मैच 16 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच बे ओवल के माउंट मनगनुई में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
महिला वनडे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए भारत बनाम इंग्लैंड मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत की संभावित टीम
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़। 

इंग्लैंड की संभावित टीम
हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, डेनिएल व्याट, नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें