फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's WC: सेमीफाइनल में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, PAK-इंग्लैंड मैच के बाद पूरा समीकरण यहां पढ़ें

Tue, 21 Feb 2023 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

टीम इंडिया ने सोमवार को आयरलैंड को हराकर अंतिम-चार में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, तब ग्रुप पोजिशन फाइनल नहीं हुआ था। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज तीसरे, पाकिस्तान चौथे और आयरलैंड की टीम पांचवें स्थान पर रहते हुए विश्व कप से बाहर हो गई।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में ग्रुप-बी के सभी मैच खत्म हो चुके है। इस ग्रुप के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 114 रन से करारी शिकस्त दी। इंग्लिश टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतिम चार के मुकाबले से पहले एक वॉर्म अप मैच जैसा साबित हुआ।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 213 रन बनाए। डेनियल वायट ने 33 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। वहीं, नताली स्कीवर ने 40 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन की नाबाद पारी खेली। एमी जोंस 31 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुईं। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। 

सेमीफाइनल के समीकरण

इंग्लैंड ने ग्रुप-बी का अंत चार मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ किया। टीम अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रही। वहीं, भारतीय टीम ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही। टीम इंडिया ने सोमवार को आयरलैंड को हराकर अंतिम-चार में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, तब ग्रुप पोजिशन फाइनल नहीं हुआ था। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज तीसरे, पाकिस्तान चौथे और आयरलैंड की टीम पांचवें स्थान पर रहते हुए विश्व कप से बाहर हो गई। अब सेमीफाइनल के मुकाबलों के समीकरण लगभग सामने आ चुके हैं।

 

भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से

भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
ग्रुप-ए से डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम चार में से चारों मुकाबले जीतकर आठ अंक के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रन रेट +2.149 है। हालांकि, इस ग्रुप से दूसरी टीम पर अब तक मुहर नहीं लग सका है। इसके लिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच जंग है। न्यूजीलैंड के चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक हैं।

दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अगर अफ्रीकी टीम अच्छे अंतर से जीतने में कामयाब होती है तो अंतिम-चार में पहुंच जाएगी। हारने पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हालांकि, इससे ऑस्ट्रेलिया के पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसके आठ अंक की बराबरी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में से कोई टीम नहीं कर सकता। यानी भारत का सेमीफाइनल में सामना वर्ल्ड चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ग्रुप-ए का हाल
टीम मैच जीत हार पॉइंट्स NRR
ऑस्ट्रेलिया (Q) 4 4 0 8 +2.149
न्यूजीलैंड 4 2 2 4 +0.138
श्रीलंका (E) 4 2 2 4 -1.460
दक्षिण अफ्रीका 3 1 2 2 +0.685
बांग्लादेश (E) 3 0 3 0 -1.721

ग्रुप-बी का हाल
टीम मैच जीत हार पॉइंट्स NRR
इंग्लैंड (Q) 4 4 0 8 +2.860
भारत (Q) 4 3 1 6 +0.253
वेस्टइंडीज (E) 4 2 2 4 -0.601
पाकिस्तान (E) 4 1 3 2 -0.703
आयरलैंड (E) 4 0 4 0 -1.814

ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया

दरअसल, सेमीफाइनल में ग्रुप-ए पर शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली से होना है। वहीं, ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहने वाली टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। यानी इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक टीम से होगा। भारतीय टीम अगर ग्रुप स्टेज के दौरान इंग्लैंड को हराने में कामयाब होती तो अपने ग्रुप में शीर्ष पर जगह बना सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की। छह अंक के साथ टीम इंडिया दूसरे स्थान पर रही। 

Sri Lanka in form to shock confident Australia | Match Preview | Women's  T20WC 2023

ऑस्ट्रेलिया से 2020 का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 24 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 26 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर 2020 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सिर्फ छह मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 22 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। एक मैच टाई और एक मैच बेनतीजा रहा।
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आंकड़े

भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से टीम इंडिया ने दो मैच और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि महिला टी20 विश्व कप में खेले गए पिछले तीन मैचों में से दो में टीम ने जीत हासिल की है। 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया था। 2020 में फाइनल से पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले 2010 और 2012 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें