फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग को मिला टाइटल स्पॉन्सर, जय शाह ने किया टाटा समूह के नाम का एलान

Tue, 21 Feb 2023 09:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान किया था। पहले सीजन में कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विमेंस प्रीमियर लीग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) को भी टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है। डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन के लिए टाटा समूह टाइटल स्पॉन्स होगा। टाटा समूह पहले से ही आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर है। अब उसे महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी घोषणा की। इस साल चार से 26 मार्च तक विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 

जय शाह ने एलान करते हुए ट्वीट किया- मुझे टाटा समूह को पहले विमेंस प्रीमियर लीग सीजन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में घोषित करते हुए खुशी हो रही है। उनके समर्थन से हमें विश्वास है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। 

IPL 2022 unveils new format as tournament to begin from March 26, 2022 -  The Hindu BusinessLine

बीसीसीआई ने हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान किया था। पहले सीजन में कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे। दोनों स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाएंगे। 23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे।

WPL का पूरा शेड्यूल यहां देखें
विज्ञापन

इससे पहले 13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें