फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी बाहर, ब्राउन की वापसी

Mon, 26 Aug 2024 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

पैर की चोट के कारण मार्च में बांग्लादेश दौरे से हटने वाली ब्राउन अब पूरी तरह से फिट हैं। उनके अलावा एक अन्य तेज गेंदबाज तायला व्लामिनक को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम - फोटो : Cricket Australia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांव की चोट से उबर चुकीं तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को सोमवार को महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन अनुभवी स्पिनर जेस जोनासेन मौजूदा चैंपियन टीम में जगह बनाने में असफल रही। पैर की चोट के कारण मार्च में बांग्लादेश दौरे से हटने वाली ब्राउन अब पूरी तरह से फिट हैं। उनके अलावा एक अन्य तेज गेंदबाज तायला व्लामिनक को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


चयनसमिति के अध्यक्ष शॉन फ्लेगलर ने कहा, 'तायला और डार्सी की तेज गेंदबाजी जोड़ी को हम पिछले कुछ समय से टीम में शामिल करना चाहते थे और हमारी टीम में यह वास्तविक अंतर है।' ऑस्ट्रेलिया की निगाह लगातार चौथे टी20 खिताब जीतने पर है। उसकी टीम की अगुवाई एलिसा हीली करेंगी, जबकि तीन अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में ताहिला मैकग्रा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

फ्लेगलर ने कहा, 'यह पहली बार है जबकि एलिसा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बागडोर संभालेंगी। इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करना निश्चित तौर पर उनके लिए रोमांचक होगा।' बाएं हाथ की स्पिनर जोनासेन को टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि हाल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह 2012 में अपने डेब्यू के बाद पहली बार टी20 विश्व कप में भाग नहीं ले पाएंगी। वह इस दौरान पांच बार विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा रहीं। टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा।
विज्ञापन


महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है: एलिसा हीली (कप्तान), ताहिला मैकग्रा (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, तायला व्लामिनक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें