फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, विश्व कप के लिए फातिमा सना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 25 Aug 2024 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान की दिग्गज बल्लेबाज निदा अभी खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। उनकी अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और पिछले महीने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी टीम बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
फातिमा सना - फोटो : @imfatimasana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी महिला टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने निदा डार की जगह फातिमा सना को टीम की कमान सौंपी है। यह टूर्नामेंट तीन से 20 अक्टूबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। हाल ही में आईसीसी ने बांग्लादेश से महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी छीनी थी।
विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहीं निदा
पाकिस्तान की दिग्गज बल्लेबाज निदा अभी खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। उनकी अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और पिछले महीने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी टीम बाहर हो गई थी। पाकिस्तान को ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

फातिमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
चयनकर्ताओं ने हालांकि निदा को टीम में बरकरार रखा है जिसमें कम से कम 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले विश्व कप में खेल चुके हैं। गेंदबाजी आलराउंडर फातिमा पहले भी पाकिस्तान की उभरती और घरेलू टीमों की अगुआई कर चुकी हैं। उन्होंने 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। वह दिसंबर 2023 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ उस वनडे में भी टीम कप्तान थीं जिसने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी की जगह दाएं हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को भी वापसी कराई है जो दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का भी हिस्सा थीं और वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यात्रा करेंगी।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है :
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिट होने पर), सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन। रिजर्व: नजीहा अल्वी (विकेटकीपर)।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें