प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का कहना है कि टीम की कोशिश अब आईपीएल-10 के शेष बचे अपने मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर साख बचाने की होगी।
आरसीबी की टीम सोमवार को मुंबई इंडियंस से हार गई और अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसने 11 में से अपने केवल दो मैच जीते हैं। डीविलियर्स ने कहा कि दुर्भाग्य से हम इस सीजन में वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जैसा चाहते थे।
हमने गलतियां की हैं लेकिन सबक भी सीखे हैं। उन्होंने कहा हमने अपने आपको लज्जित किया है। मुंबई के खिलाफ हम पूरी तरह से मैच में थे। मुकाबला अच्छा हुआ था। डीविलियर्स ने टीम की ओर से 27 गेंदों पर सर्वाधिक 43 रन बनाए थे।