चोटिल होने की वजह से आईपीएल 10 से बाहर हुए कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के स्टार बल्लेबाज क्रिस लिन मैदानी पर वापसी कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में लिन चोटिल हो गए थे, कैच पकड़ने के दौरान उन्हें कंधे पर चोट लग गई थी। जिसके बाद लिन को तुरंत मैदान से बाहर ले जाकर उनके कंधे पर क्लच लगाया गया।
अब लिन को नेट प्रेक्टिस करते हुए देखा गया है। अगर वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस करते हैं तो वह प्ले ऑफ से पहले केकेआर के लिए वापसी करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, लिन की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। अगर सबकुछ सही रहा तो 9 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। बता दें कि पिछले दो साल में लिन को कंधे पर यह तीसरी चोट लगी है। लिन ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा 'क्रिकेट के भगवान, मैंने क्या गलत किया है?
गौरतबल है कि लिन के टीम से बाहर बैठने की वजह से केकेआर टीम को सुनील नारायण और कॉलिन डीग्रैंडहोम जैसे पार्टटाइम बल्लेबाजों से पारी की शुरूआत करवाने को मजबू थी लेकिन लिन की वापसी से यह समस्या दूर हो जाएगी।