मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौर से पूछा गया कि क्या राहुल की जगह पंत को मौका मिलेगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा "नहीं, हम वास्तव में ऐसा नहीं सोच रहे हैं। दो मैच, मुझे नहीं लगता कि यह सही है। वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और उसने अभ्यास मैचों में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है। इसलिए हम इस समय ऐसी कोई चीज नहीं देख रहे हैं।"
भारत के नए आक्रामक रवैये के बारे में बात करते हुए, राठौर ने कहा: "हम हालातों के अनुकूलन होना चाह रहे हैं। बेशक, आक्रामक रवैये से खेलना हमेशा लक्ष्य होता है। जब भी संभव हो हम रन बनाना चाहते हैं। लेकिन फिर हमें परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा और देखना होगा कि हम किस सतह पर हम खेल रहे हैं।"
IND vs SA: भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्करम ने भरी हुंकार, अपने तेज गेंदबाजों और कोहली को लेकर कही बड़ी बात
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ये 200 या उससे ज्यादा रन वाले विकेट हैं, इसलिए हमें हालातों के हिसाब से खेलना होगा। मुझे लगता है कि हमने अब तक इस संबंध में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"
शानदार फॉर्म में चल रहे विराट के बारे में बात करते हुए, बल्लेबाजी कोच ने कहा: "मुझे लगता है कि परिस्थितियों ने उन्हें एक निश्चित तरीके से खेलने की मांग की और उन्होंने ऐसा किया है। वह अपने खेल को बदलने या अपने खेल को टीम के अनुकूल बनाने में सक्षम हैं। यहां इसी चीज की आवश्यकता है, और उन्होंने अब तक वह शानदार ढंग से किया है, और हम जानते हैं कि वह ऐसा करते रहेंगे।"