फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को मिल गया है हरभजन का विकल्प?

Tue, 12 Feb 2013 05:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जम्मू कश्मीर से खेलने वाले परवेज रसूल ने ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में अपना जलवा दिखा दिया है। बतौर ऑलराउंडर भारत बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश से खेलते हुए परवेज ने 28.3 ओवर में 45 रन देकर 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


बिशन सिंह बेदी से कोचिंग ले रहे परवेज रसूल न केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी बेहतरीन है। परवेज ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। परवेज ने अब तक 17 प्रथम श्रेणी मैचों की 30 पारियों में 1003 रन बनाए हैं जहां उनका उच्चतम स्कोर 171 रन है जबकि गेंदबाजी में इतने ही मैचों के दौरान 46 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

परवेज अभी 24 साल के हैं। टीम में हरभजन सिंह के विकल्प के रूप में उन्हें देखा जा सकता है। हरभजन के आउट ऑफ फॉर्म होने के बाद से भारतीय टीम लगातार ऑफ स्पिनर की कमी से जूझ रही है। ऐसे में परवेज को जल्द ही टीम इंडिया में आने का मौका मिल जाता है तो इसमे कोई आश्चर्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें