फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल की कब्र पर अंतिम रस्म निभाने की अनुमति

Tue, 12 Feb 2013 04:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के परिजनों को उसकी कब्र पर अंतिम रस्म निभाने की अनुमति मिल गई है। सरकार ने तिहाड़ जेल में परिजनों को अफजल की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


गृह सचिव आरके सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर अफजल के परिजन तिहाड़ जेल में आकर उसकी कब्र पर प्रार्थना करते हैं तो हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अफजल का जो भी सामान है, उसे भी परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अफजल की कब्र पर जाने के लिए उसके परिजनों को दिल्ली तक हवाई सेवा उपलब्ध कराने की पेशकश संबंधी खबरों पर अफजल के रिश्तेदार यासीन ने कहा कि अगर ऐसे हालात आते हैं तो हम खुद दिल्ली चले जाएंगे। हमें सरकार की उदारता की जरूरत नहीं है। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि अफजल का शव हमें लौटा दिया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बेहद गोपनीय तरीके से दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। अफजल को तिहाड़ जेल में ही दफना दिया गया था। परिजनों ने सरकार से मांग की थी कि उन्हें अफजल की कब्र पर अंतिम रस्म निभाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद सरकार ने परिजनों को अफजल की कब्र पर अंतिम रस्म निभाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें