फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: क्या आईपीएल के इस सीजन के बाद रिटायर होंगे कप्तान धोनी? CSK के पूर्व क्रिकेटर का दिलचस्प जवाब, जानें

Sat, 15 Apr 2023 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस आईपीएल में भी अब तक धोनी बैटिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी जबरदस्त रहे हैं। पहले मैच में चोट लगने के बावजूद धोनी ने बल्ले से कुछ शानदार पारियां खेली हैं। साथ ही विकेटकीपिंग में भी कुछ अच्छे कैच लिए हैं।
विज्ञापन
केदार जाधव ने धोनी के रिटायरमेंट पर बयान दिया है - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल से महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने के कयासों  की खबर कोई नई नहीं है। पिछले कई वर्षों से यही बात चलती आ रही है कि वह इस सीजन रिटायर होंगे, लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं सका है। 41 साल की उम्र में भी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। चेन्नई को वह अपनी कप्तानी में चार खिताब जिता चुके हैं और पिछला खिताब दो साल पहले यानी 2021 में आया था। इससे पहले टीम 2010, 2011 और 2018 में भी आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। 
विज्ञापन

धोनी सीएसके के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक

इस आईपीएल में भी अब तक धोनी बैटिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी जबरदस्त रहे हैं। पहले मैच में चोट लगने के बावजूद धोनी ने बल्ले से कुछ शानदार पारियां खेली हैं। साथ ही विकेटकीपिंग में भी कुछ अच्छे कैच लिए हैं। हर बार की तरह इस साल भी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि धोनी इस आईपीएल के बाद रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया के बैटर और सीएसके के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या चेन्नई की टीम धोनी के बिना खेलने को तैयार है? इस पर केदार ने कहा कि यह धोनी का आखिरी सीजन होगा। 

केदार जाधव ने धोनी को लेकर क्या कहा?

केदार जाधव ने कयास लगाते हुए धोनी की उम्र को वजह बताया। उन्होंने कहा कि टीम उनके बिना खेलने के लिए तैयार नहीं है। केदार ने कहा- एमएस धोनी के बिना खेलने के लिए न तो सीएसके तैयार है और न ही फैंस तैयार थे जब उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को खत्म किया था। मुझे लगता है कि आईपीएल में धोनी के लिए सीएसके से खेलते हुए यह आखिरी साल होने जा रहा है क्योंकि वह कुछ महीनों में 42 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन

धोनी का जबरदस्त करियर

धोनी 2008 में आईपीएल के उद्घाटन सत्र में सीएसके फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे। तब से वह हमेशा आईपीएल में इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। 2016 और 2017 में सीएसके पर बैन लगने के बाद दो संस्करणों के लिए धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। 2018 में टीम के वापसी करते ही धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने खिताब जीता था।

IPL 2023, MI vs CSK | Twitter reacts to MSD and CSK walking off the field  ignoring Hrithik Shokeen's DRS

धोनी ने आईपीएल 2020 के बाद से अपने बल्लेबाजी क्रम को नीचे किया है। इस सीजन अब तक वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने चार मैचों में  214.81 के स्ट्राइक रेट से और 58 की औसत से 58 रन बनाए हैं। वह अब तक आईपीएल के 238 मैचों में 39.34 की औसत और 135.78 के स्ट्राइक रेट से 5036 रन बना चुके हैं। इसके अलावा 138 कैच लिए हैं और 39 स्टंपिंग किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें