फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: क्या इस साल भारत जीत पाएगा टी20 विश्व कप? टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने दिया यह जवाब

Mon, 05 Feb 2024 07:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2008 से 2011 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे गैरी कर्स्टन ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में इस साल होने जा रहे विश्व कप को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके दम पर वह इस खिताब को अपने नाम कर सकता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को 2011 में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने आगामी विश्व कप से पहले बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि भारत को 2011 के बाद विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 2008 से 2011 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे कर्स्टन ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में इस साल होने जा रहे विश्व कप को लेकर बात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके दम पर वह इस खिताब को अपने नाम कर सकता है। कर्स्टन ने कहा, “बेशक, भारत विश्व कप जीतने में सक्षम है क्योंकि उसके पास ऐसा करने का माद्दा रखने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन विश्व कप जीतने के लिए बहुत कुछ सही होना जरूरी है खासकर नॉकआउट मैचों में जिनमें कुछ भी संभव है।“
 
‘भारत विश्व कप जीतने में सक्षम’
भारत ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2007, 2011 और 2013 में आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से टीम की झोली खाली रही है। पिछले साल घर में खेले गए वनडे विश्व कप में भी भारतीय टीम के हाथ निराशा लगी थी। टीम सेमीफाइनल में मिली शिकस्त के बाद फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी, जिसके बाद क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने भारतीय खिलाड़ियों की क्षमता पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन


कर्स्टन का मानना है कि भारतीय टीम विश्व कप का खिताब हासिल करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता विश्व कप जीतना आसान है, कतई नहीं। ऑस्ट्रेलिया ने जरुर दूसरी टीमों की तुलना में इसमें महारत हासिल कर ली है लेकिन भारत भी विश्व कप में सफलता के शिखर तक पहुंचने में सक्षम है।“
 
वनडे क्रिकेट की घटती लोकप्रियता पर बोले कर्स्टन
साउथ अफ्रीका के लिए 185 वनडे मैचों में 6798 रन बनाने वाले कर्स्टन ने वनडे क्रिकेट की खत्म होती लोकप्रियता का भी जिक्र किया। उनका मानना है कि 50 ओवर क्रिकेट को जिंदा रखने को लिए प्रासंगिकता जरुरी है। कर्स्टन ने कहा, “मुझे लगता है कि हर वनडे मैच में प्रासंगिकता होनी चाहिए। मुझे तीन या चार देशों के वनडे टूर्नामेंट पसंद हैं, लेकिन कई बार द्विपक्षीय सीरीज अप्रासंगिक है। मैं चाहता हूं कि हर साल वनडे में एक विश्व विजेता मिले। पॉइंट सिस्टम या जिस तरीके से भी लेकिन प्रतिस्पर्धा जरुरी है।“
 
भारतीय टीम के हेड कोच दोबारा बनेंगे?
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के मेंटर कर्स्टन ने भारत के साथ बतौर मुख्य कोच दोबारा जुड़ने को लेकर सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, "मैं हर साल भारत जाता हूं और मुझे बहुत अच्छा लगता है। आईपीएल में यह मेरा आठवां सीजन होगा और गुजरात टाइटंस के लिए काम करने में बहुत मजा आ रहा है। राष्ट्रीय टीम की कोचिंग का प्रस्ताव मिलता है तो यह सम्मान की बात होगी, लेकिन अभी कुछ कह नहीं सकता।"
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें