फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Tue, 10 Aug 2021 09:27 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 12 अगस्त से सबीना पार्क में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिेए टीम की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा घोषित की गई 17 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज केमर होल्डर की वापसी हुई है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में 12 अगस्त से खेला जाएगा। 

विज्ञापन


केमर होल्डर के अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज शमराह ब्रूक्स की भी टीम में वापसी हुई है। होल्डर और शमराह ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर में खेला था जिसके बाद चोट के चलते यह दोनों क्रिकेटर मैदान से दूर रहे। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक बयान में कहा, बाए हाथ के बल्लेबाज डारेन ब्रावो और तेज गेंदबाज शेनन गैब्रिएल को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। चयनकर्तान रोजर हार्पर के मुताबिक, गैब्रिएल को रिकवर होने के लिए पूरा समय दिया गया है, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बायो-बबल का हिस्सा रहे डारेन ब्रावो को आराम दिया गया है। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 12 से 16 अगस्त के बीच जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 20 से 24 अगस्त के  दरम्यान इसी मैदान पर खेला जाएगा। इल सीरीज में कैरेबियन टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। 

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम- क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रमाह बोनर, शमराह ब्रूक्स, रहकीम कॉर्नवाल, रोस्टन चेज, जोशुआ डा सिल्वा, जाहमर हैमिल्टन, केमर होल्डर, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, कायल मेयर्स, कीरोन पॉवेल, केमार रोच, जेडन सील्स, जोमेल वॉरिकैन। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें