फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: डेब्यू टेस्ट में यशस्वी का रिकॉर्डतोड़ शतक, रोहित का भी सैकड़ा; भारत ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा

Fri, 14 Jul 2023 03:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका

सार

WI vs IND Test Highlights: यशस्वी और रोहित ने पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की। यह भारत के टेस्ट में इतिहास पहली बार हुआ कि टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए पहली पारी में विपक्षी टीम के खिलाफ बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत भारत ने डोमिनिका टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। उसने मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को खेल समाप्त होने के समय पहली पारी में दो विकेट पर 312 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास 162 रन की बढ़त हो गई है। यशस्वी जायसवाल 143 और पूर्व कप्तान विराट कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं। अब तीसरे दिन यशस्वी अपनी इस पारी को दोहरे शतक में बदलने के लिए उतरेंगे। वहीं, कोहली एक बड़ी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन


मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को टीम इंडिया पहली पारी में अपने पहले दिन के स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन से आगे खेलने उतरी। यशस्वी ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिए। वहीं, रोहित शर्मा ने पिछली कुछ पारियों की निराशा को पीछे छोड़ा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में लगाए गए शतक के बाद एक बड़ी पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की। यह भारत के टेस्ट में इतिहास पहली बार हुआ कि टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए पहली पारी में विपक्षी टीम के खिलाफ बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे।

यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
IND vs WI: यशस्वी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर

रोहित ने लगाया 10वां शतक

रोहित शर्मा ने अपने करियर का 10वां शतक लगाया। वह शतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। रोहित ने 221 गेंद पर 103 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और दो छक्के लगाए। एलिक एथनेज ने रोहित को आउट किया। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और छह रन बनाकर वॉरिकन का शिकार बन गए। गिल ने यशस्वी को अपनी जगह दी और खुद तीसरे नंबर पर उतरे। उनका यह फैसला फिलहाल पहली पारी में तो गलत साबित हुआ है।

यशस्वी ने कोहली के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आउट होने के बाद यशस्वी को पूर्व कप्तान विराट कोहली का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 205 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की है। यशस्वी ने नाबाद 143 रन की पारी में 350 गेंदों का सामना किया है। वहीं, कोहली ने 96 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए। यशस्वी के बल्ले से 14 चौके निकले हैं। कोहली ने एक चौका लगाया।

IND vs WI: भारतीय ओपनर्स ने 22 पारियों में की पहली शतकीय साझेदारी, यशस्वी के नाम दर्ज हुआ यह खास रिकॉर्ड
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
यशस्वी डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन बनाए थे। 

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
यशस्वी की बात करें तो वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में ऐसा किया था। यशस्वी विदेशी जमीन पर डेब्यू करते हुए पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इतना ही नहीं वह वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में कोलकाता में 177 रन बनाए थे। वहीं, पृथ्वी शॉ ने राजकोट में 2013 में 134 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें