फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: भारतीय ओपनर्स ने 22 पारियों में की पहली शतकीय साझेदारी, यशस्वी के नाम दर्ज हुआ यह खास रिकॉर्ड

Fri, 14 Jul 2023 03:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका

सार

यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट की पहली ही पारी में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। वह पहले टेस्ट में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारत के आठवें ओपनर हैं। पिछली बार ऐसा मयंक अग्रवाल ने किया था।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को भारतीय ओपनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। टीम इंडिया ने अपने पहले दिन के स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन से आगे खेलने उतरी। इस मैच से डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने अर्धशतकीय लगाया।
विज्ञापन


भारतीय ओपनर्स की पिछली 22 पारियों में यह पहली शतकीय साझेदारी है। पिछली बार मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने ऐसा किया था। दोनों ने दिसंबर 2021 में सेंचुरियन के मैदान पर शतकीय साझेदारी की थी। उसके बाद किसी भी भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी नहीं की थी। रोहित और यशस्वी ने इस सूखे को समाप्त किया। भारतीय कप्तान ने इस दौरान वेस्टइंडीज की जमीन पर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर और धवन के खास क्लब में यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट की पहली ही पारी में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। वह पहले टेस्ट में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारत के आठवें ओपनर हैं। पिछली बार ऐसा मयंक अग्रवाल ने किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 76 रन बनाए थे।

डेब्यू टेस्ट में 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय ओपनर
बल्लेबाज रन खिलाफ साल
शिखर धवन 187  ऑस्ट्रेलिया 2013
यशस्वी जायसवाल 143* वेस्टइंडीज 2023
पृथ्वी शॉ 134  वेस्टइंडीज 2018
केसी इब्राहिम 85 वेस्टइंडीज 1948
मयंक अग्रवाल 76 ऑस्ट्रेलिया 2018
सुनील गावस्कर 65 वेस्टइंडीज 1971
अरुण लाल 63 श्रीलंका 1982
दिलावर हुसैन 59 इंग्लैंड 1934
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI/Twitter
यशस्वी ने सचिन-शुभमन को इस मामले में छोड़ा पीछे
यशस्वी ने मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। डेब्यू के समय सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाजों में उनका नाम दर्ज हो गया। यशस्वी ने मुंबई के लिए घरेलू मैचों में 80.21 की औसत से रन बनाए हैं। वह डेब्यू के समय सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और युवा स्टार शुभमन गिल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

टेस्ट डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी मैच डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी औसत
विनोद कांबली 27 88.37
प्रवीण आमरे 23 81.23
यशस्वी जायसवाल 15 80.21
रूसी मोदी 38 71.28
सचिन तेंदुलकर 9 70.18
शुभमन गिल 23 68.78
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें