फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs ENG: दो साल बाद वापसी करने वाले रसेल की बदौलत विंडीज जीता, पहले टी20 में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

Wed, 13 Dec 2023 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

इस जीत में वेस्टइंडीज की टीम में दो साल बाद वापसी करने वाले आंद्रे रसेल की अहम भूमिका रही। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करने के साथ-साथ विस्फोटक पारी भी खेली। दोनों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 दिसंबर को ग्रेनाडा में खेला जाएगा।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल के ऑलराउंड परफॉर्मेंस से वेस्टइंडीज जीता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड की टीम का टी20 में भी खराब प्रदर्शन जारी है। बारबाडोस में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में विंडीज की टीम ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 171 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इस जीत में वेस्टइंडीज की टीम में दो साल बाद वापसी करने वाले आंद्रे रसेल की अहम भूमिका रही। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करने के साथ-साथ विस्फोटक पारी भी खेली। दोनों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 दिसंबर को ग्रेनाडा में खेला जाएगा। इससे पहले वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 3-1 से हराया था।

इंग्लैंड की पारी



पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फिलिप सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इंग्लिश टीम को पहला झटका सॉल्ट के रूप में लगा। उन्हें रसेल ने हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बना सके। विल जैक्स नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट 14 रन, हैरी ब्रूक एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कप्तान बटलर को अकील होसेन ने कैच आउट कराया। वह 31 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लियाम लिविंगस्टोन ने 19 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली। वहीं, सैम करन 13 रन, रेहान अहमद एक रन बनाकर आउट हुए। आदिल रशीद और टायमल मिल्स खाता भी नहीं खोल सके। वेस्टइंडीज की ओर से रसेल और अल्जारी जोसेफ ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। अकील होसेन और जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की पारी



172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को पहला झटका ब्रैंडन किंग के रूप में लगा। वह 12 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, काइल मायर्स ने 21 गेंद में चार छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। शाई होप ने 30 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। निकोलस पूरन 12 गेंद में 13 रन बना सके।

वहीं, शिमरोन हेटमायर एक रन बनाकर चलते बने। कप्तान रोवमान पॉवेल 15 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन और आंद्रे रसेल 14 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से वोक्स को एक विकेट मिला। वहीं, रेहान अहमद ने तीन और लिविंगस्टोन को दो विकेट मिले।
विज्ञापन

रसेल दो साल बाद कर रहे वापसी

West Indies v England - First T20I as it happened: Andre Russell stars as  Jos Buttler's side lose series opener - Eurosport

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में 35 साल के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की दो साल बाद वापसी हुई है। इस कैरेबियाई हिटमैन ने इस सीरीज से पहले अपना आखिरी टी20 मैच 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। रसेल को दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए रसेल ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। इनमें 13 गेंद पर नाबाद 48 रन की पारी शामिल है।

इसके अलावा 36 गेंद 88 रन आईपीएल में उनकी सबसे बेहतरीन पारियां में से एक है। कैरिबियाई प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए वह 40 गेंद में शतक लगा चुके हैं। तब उन्होंने 49 गेंद में 121 रन की नाबाद पारी खेली थी। जमैका तालवाज के खिलाफ उस मैच में रसेल ने हैट्रिक भी ली थी। अगले साल टी20 विश्व कप से पहले रसेल का आना कैरिबियाई टीम को मजबूती दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें