चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के खिलाफ आठ गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने आईपीएल का खुमार फिर से लौटा दिया और धोनी के फैन बेहद खुश नजर आए। इस मैच में धोनी अपनी बल्लेबाजी आने से पहले अपना बल्ला चबाते देखे गए। यह पहला मौका नहीं था, जब धोनी अपना बल्ला चबाते पाए गए। इससे पहले भी धोनी को कई बार ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपना बल्ला चबाते देखा गया है। अब पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने खुलासा किया है कि धोनी ऐसा क्यों करते हैं।
अमित मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि धोनी को अपना बल्ला साफ रखना पसंद है। इसलिए वो दांत से चबाकर उसका टेप निकालते रहते हैं। इसी वजह से अक्सर धोनी को बल्लेबाजी से पहले बैट चबाते देखा गया है।