फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले चिंता से भरी टीम इंडिया, ओपनर की खोज में जुटी

Tue, 16 Oct 2018 01:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
के एल राहुल - फोटो : File
विज्ञापन

भारतीय टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति जब अगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम के चयन के लिए बैठक करेगी तो उनकी सबसे बड़ी चिंता तीसरे सलामी बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर के चयन को लेकर होगी। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को भारतीय टीम बेहद ही आसानी से जीत गई, लेकिन इस नीरस सीरीज से पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के एडिलेड में खेले जाने वाले पहले मैच के लिए अंतिम एकादश में जगह लगभग पक्की कर ली है।

पिछली 17 परियों में 14 बार विफल होने के बावजूद लोकेश राहुल को टीम प्रबंधन का समर्थन हासिल है। लगता यही है कि पृथ्वी शॉ और लोकेश राहुल को ही एडिलेड में पारी शुरू करने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर राहुल एक बार फिर विफल हो गए तो? यह ऐसा सवाल है जिसका स्पष्ट जवाब ना तो प्रबंधन के पास है और ना ही चयनकर्ताओं के पास। 
विज्ञापन


ऐसे में आगामी सीरीज में तीसरे सलामी बल्लेबाज का महत्व और बढ़ जाता है।  वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हुए मयंक अग्रवाल हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी तीसरे सलामी बल्लेबाज के विकल्प होंगे। 

मयंक ने भी शॉ की तरह ही घरेलू सीरीजओं में रनों का अंबार लगाया है, लेकिन मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड की सटीक लाइन लेंथ और पैट कमिंस की तेज गेंदबाजी के सामने शीर्ष स्तर पर उनकी तकनीक को लेकर थोड़ा संदेह है। शॉ, राहुल और शॉ के रूप में तीनों सलामी बल्लेबाज ज्यादा अनुभवी नहीं है। 

राहुल के खराब फार्म से दोनों युवा बल्लेबाजों पर दबाव आ जाएगा। ऐसे में अगर चयनकर्ता किसी अनुभवी सलामी बल्लेबाज का चयन करते है तो अग्रवाल अपने राज्य के दूसरे खिलाड़ी करुण नायर की तरह ही दुर्भाग्यशाली होंगे। 

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज होगी अहम 

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में मुरली विजय के असफल होने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से उनका विवाद भी चयन में एक मुद्दा होगा। विजय ने हालांकि टीम से बाहर होने के बाद काउंटी क्रिकेट में एसेक्स के लिए 56, 100, 85 और 80 रन की पारियां खेलकर फॉर्म में होने का सबूत दिया। 

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुरली विजय और मयंक दोनों सलामी बल्लेबाज की भूमिका में होंगे। ऐसे में इस सीरीज में दोनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस मामले में शिखर धवन भी एक विकल्प है लेकिन उन्हें घरेलू सीरीजओं में लाल गेंद से खेलने का मौका शायद ही मिले क्योंकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय टीम का हिस्सा होंगे।

'मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि राहुल अपनी खामियों को देखेंगे और उसे ठीक करेंगे। उनके खेल के तरीके में कोई कमी नहीं है। वह काफी सकारात्मक हैं और जब कोई उनकी गलतियों के बारे में बताता है तो वह ध्यान से सुनते हैं।'-विराट कोहली, भारतीय कप्तान

237 : रन बनाए हैं युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने विंडीज के खिलाफ तीन पारियों में 

37: रन ही बना पाए हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में लोकेश राहुल 


अग्रवाल और मुरली विजय में से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले का चयन होगा। चयन समिति विवाद से बचना चाहेगी क्योंकि अगर मुरली विजय को चुना जाता है तो आप चाहेंगे की लोगों को पता हो कि अग्रवाल को क्यों नहीं चुना गया। -दीप दासगुप्ता, पूर्व क्रिकेटर 

दूसरे विकेटकीपर के लिए पार्थिव भी विकल्प  

विकेटकीपर के मामले में विकल्प और भी कम है। ऋद्धिमान साहा अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनके चयन की संभावना ना के बराबर है। अगर उनका चयन होता भी है तो पंत ने साबित किया है कि बल्ले से वह ज्यादा काबिल खिलाड़ी हैं। भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी इस ओर इशारा किया कि विकेटकीपर के तौर पर पंत ही पहली पसंद है। 

रविवार को मैच के बाद जब उनसे साहा की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आपको मौजूदा फॉर्म को तरजीह देनी होगी। विकेटकीपर के तौर पर तीसरे विकल्प कोना भरत है जो भारत ए के लिए खेल रहे है और उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में शतक बनाया था। 

एक विकल्प पार्थिव पटेल भी हो सकते हैं जो छह महीने से भारत ए के लिए खेल रहे हैं। जो सीधे बल्ले से खेलते हैं और दूसरे विकेटकीपर के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी भूमिका निभा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें